स्वत्वाधिकार नीति
इस पोर्टल पर प्रदर्शित सामग्री को हमसे ई-मेल द्वारा उचित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात निःशुल्क पुनरुत्पादित किया जा सकता है। तथापि, सामग्री का पुनरुत्पादन सटीक रूप में किया जाना चाहिए तथा इसका उपयोग किसी अपमानजनक रूप में या भ्रामक संदर्भ में नहीं किया जाना चाहिए। जहाँ भी यह सामग्री प्रकाशित की जाए या दूसरों को जारी की जाए, वहाँ स्रोत का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना अनिवार्य है। हालाँकि, इस सामग्री के पुनरुत्पादन की अनुमति उस सामग्री पर लागू नहीं होगी जिसे किसी तृतीय पक्ष की स्वत्वाधिकार सामग्री के रूप में चिह्नित किया गया हो। ऐसी सामग्री के पुनरुत्पादन हेतु संबंधित विभागों/ स्वत्वाधिकार धारकों से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा।
वेबसाइट सामग्री योगदान, अनुशोधन एवं अनुमोदन नीति (सीएमएपी)
सामग्री का योगदान अधिकृत सामग्री स्वामी द्वारा किया जाना आवश्यक है, अर्थात् एमपीईडीए के विभिन्न प्रभागों से संबंधित संयुक्त निदेशक, ताकि एकरूपता बनाए रखी जा सके और मानकीकरण सुनिश्चित हो सके। दर्शकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सामग्री प्रस्तुत करने, सामग्री को श्रेणीबद्ध रूप से व्यवस्थित करने तथा प्रासंगिक सामग्री को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने के लिए, यह आवश्यक है कि सामग्री का योगदान एक वेब-आधारित, उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस वाले सामाग्री प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से वेबसाइट पर किया जाए। पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री एक संपूर्ण जीवन-चक्र प्रक्रिया से गुजरती है, जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं।
- सृजन
- संशोधन
- अनुमोदन
- अनुशोधन
- प्रकाशन
- समाप्ति
- अभिलेखीकरण
सामग्री के योगदान के पश्चात, वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने से पूर्व उसका अनुमोदन एवं अनुशोधन किया जाना आवश्यक है। अनुशोधन प्रक्रिया बहु-स्तरीय हो सकती है तथा भूमिका-आधारित होती है। यदि किसी भी स्तर पर सामग्री अस्वीकृत की जाती है, तो उसे संशोधन हेतु सामग्री के मूल प्रस्तुतकर्ता को वापस भेज दिया जाता है।
हाइपरलिंकिंग नीति
बाहरी वेबसाइटों/पोर्टलों के लिंक
इस वेबसाइट पर अनेक स्थानों पर आपको अन्य वेबसाइटों/पोर्टलों के लिंक मिलेंगे। ये लिंक आपकी सुविधा के लिए रखे गए हैं। एमपीईडीए, लिंक की गई वेबसाइटों की सामग्री और विश्वसनीयता के लिए उत्तरदायी नहीं है तथा उनमें व्यक्त विचारों का आवश्यक रूप से समर्थन नहीं करता। इस वेबसाइट पर किसी लिंक की मात्र उपस्थिति या सूचीकरण को किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं माना जाना चाहिए। हम यह भी गारंटी नहीं दे सकते कि ये लिंक हर समय कार्य करेंगे और लिंक की गई पृष्ठों की उपलब्धता पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है।
अन्य वेबसाइटों द्वारा एमपीईडीए वेबसाइट के लिंक
हम इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को सीधे लिंक करने पर कोई आपत्ति नहीं करते हैं और इसके लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, हम अपनी वेबसाइट के पृष्ठों को किसी अन्य वेबसाइट पर फ्रेम के भीतर लोड करने की अनुमति नहीं देते हैं। इस वेबसाइट के पृष्ठ उपयोगकर्ता के ब्राउज़र में एक नए विंडो में खुलने चाहिए।
कृपया ध्यान दें कि जब आप किसी लिंक पर क्लिक करके हमारी वेबसाइट से बाहर जाते हैं, तो आप जिस अन्य वेबसाइट पर जा रहे हैं, उसकी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीतियों के अधीन होंगे।
सामग्री समीक्षा नीति (सीआरपी)
एमपीईडीए की वेबसाइट समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का प्रतिनिधि है। अतः वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री को अद्यतन एवं नवीनतम बनाए रखना आवश्यक है और जिसके लिए सामग्री समीक्षा नीति की आवश्यकता है। चूँकि सामग्री का दायरा व्यापक है, विभिन्न प्रकार की सामग्री के लिए अलग-अलग समीक्षा नीतियाँ निर्धारित की गई हैं। समीक्षा नीति विभिन्न प्रकार की सामग्री, उनकी वैधता एवं प्रासंगिकता के साथ-साथ अभिलेखीकरण नीति पर आधारित है। नीचे दी गई मैट्रिक्स में सामग्री समीक्षा नीति का विवरण प्रस्तुत किया गया है।
सामग्री अभिलेखीकरण नीति (सीएपी)
प्रत्येक सामग्री घटक के साथ मेटाडेटा, स्रोत तथा वैधता तिथि संलग्न होती है। कुछ घटकों के लिए वैधता तिथि ज्ञात नहीं हो सकती है, अर्थात् सामग्री को स्थायी माना जाता है। ऐसे मामलों में, वैधता तिथि एक वर्ष निर्धारित की जानी चाहिए, अतः किसी भी परिस्थिति में वैधता तिथि के पश्चात कोई भी सामग्री वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी। कुछ घटकों जैसे घोषणाओं और निविदाओं के मामले में केवल वही सामग्री वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाती है, जिसकी वैधता तिथि वर्तमान तिथि के बाद की हो। अन्य घटकों जैसे दस्तावेज़, योजनाएँ, सेवाएँ, प्रपत्र, वेबसाइटें एवं संपर्क निर्देशिकाओं के लिए सामग्री समीक्षा नीति के अनुसार समय-समय पर समीक्षा किया जाना आवश्यक है। योगदान की गई सामग्री की एक सूची वैधता तिथि से दो सप्ताह पूर्व सामग्री योगदानकर्ता को भेजी जाती है, ताकि सामग्री का पुनः सत्यापन किया जा सके और आवश्यकता होने पर वैधता तिथि में संशोधन किया जा सके। यदि कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं होती है, तो वैधता तिथि से एक सप्ताह पूर्व एक अनुस्मारक भेजा जाता है तथा इसके पश्चात सामग्री को अभिलेखागार में स्थानांतरित कर दिया जाता है और उसे वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं किया जाता है। समाप्त हो चुकी सामग्री की पुनः प्राप्ति हेतु उसका अभिलेखीकरण आवश्यक है। सरकारी वेबसाइटें, प्रपत्र, सेवाएँ एवं संपर्क निर्देशिकाएँ जो बंद हो चुकी हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए। वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री तत्वों के लिए विभिन्न प्रवेश/निकास नीतियाँ तथा अभिलेखीकरण नीतियाँ लागू होती हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।
निजता नीति
एमपीईडीए वेबसाइट स्वचालित रूप से आपसे कोई विशिष्ट व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, फोन नंबर या ई-मेल पता) एकत्र नहीं करती, जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान की जा सके। यदि एमपीईडीए वेबसाइट आपसे व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने का अनुरोध करती है, तो आपको उन विशेष उद्देश्यों के बारे में सूचित किया जाएगा जिनके लिए यह जानकारी एकत्र की जा रही है, तथा आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए उपयुक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। एमपीईडीए वेबसाइट पर स्वेच्छा से प्रदान की गई किसी भी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी को किसी भी तृतीय पक्ष (सरकारी/निजी) को न तो बेचा जाता है और न ही साझा किया जाता है। इस वेबसाइट को प्रदान की गई किसी भी जानकारी को हानि, दुरुपयोग, अनधिकृत पहुँच या प्रकटीकरण, परिवर्तन अथवा विनाश से सुरक्षित रखा जाएगा।
हम उपयोगकर्ता से संबंधित कुछ जानकारी एकत्र करते हैं, जैसे इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते, डोमेन नाम, ब्राउज़र का प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, वेबसाइट पर आने की तिथि और समय तथा देखे गए पृष्ठ। जब तक वेबसाइट को नुकसान पहुँचाने का कोई प्रयास का पता नहीं चलता, तब तक हम इन पतों को साइट पर आने वाले व्यक्तियों की पहचान से जोड़ने का कोई प्रयास नहीं करते।
वेबसाइट मॉनिटरिंग नीति
एमपीईडीए वेबसाइट की गुणवत्ता एवं तुलनीयता से संबंधित मुद्दों—जैसे प्रदर्शन, कार्यक्षमता, टूटे हुए लिंक, ट्रैफिक विश्लेषण तथा आगंतुकों से प्राप्त प्रतिक्रिया—को संबोधित करने और सुधारने के लिए वेबसाइट की समय-समय पर निगरानी करेगा।
आकस्मिकता प्रबंधन योजना
एमपीईडीए वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को जानकारी और सेवाएँ प्रदान करने हेतु हर समय कार्यशील एवं संचालित रहनी चाहिए। एमपीईडीए वेबसाइट एनआईसी सर्वरों पर होस्ट की गई है और एमपीईडीए द्वारा आवश्यकतानुसार तत्काल कदम उठाकर वेबसाइट के डाउनटाइम को यथासंभव न्यूनतम रखने का प्रयास किया जाएगा। वेबसाइट के विकृत/हैक होने, डेटा के क्षतिग्रस्त होने, हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर में खराबी अथवा प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों में, एमपीईडीए वेबसाइट को यथाशीघ्र पुनर्स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
वेबसाइट सुरक्षा नीति
एमपीईडीए वेबसाइट राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सर्वरों पर होस्ट की गई है। इस विभाग की वेबसाइट से संबंधित सभी सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान एमपीईडीए द्वारा किया जाएगा। सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवश्यकतानुसार एमपीईडीए समय-समय पर आवश्यक सुरक्षा ऑडिट भी करवा सकता है।