पोम्पानो (ट्रीचीनोटस बोलोची) जिसे आमतौर पर सिल्वर पोम्पानो (अमेरिकन पॉमफ्रेट) के रूप में जाना जाता है, यह सर्वाधिक वांछित समुद्री और उच्च मूल्य की मछलियों में से एक है। इसका स्वाद उत्कृष्ट है और इसका आर्थिक मूल्य अधिक है।

व्यावसायीक कैच बड़े नहीं हैं। यह कैरांगिडे परिवार के जीनस ट्रिचिनोटस से संबंधित है। जैविक दृष्टि से पोम्पानो फार्मिंग के लिए अत्यधिक उपयुक्त है। यह आमतौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाया जाता है। सिल्वर पोम्पानो भारतीय जलकृषि क्षेत्र में अधिक लोकप्रिय हो रहा है। एक कल्चर्ड पोम्पानो 250 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक होता है। वे 8 महीने की कल्चर अवधि में 450-550 ग्राम वजन के आकार की सीमा तक पहुंचते हैं। सिल्वर पोम्पानो की व्यापक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ताइवान, मलेशिया, इंडोनेशिया, भारत, वियतनाम और फिलीपींस में खेती की जाती है। सिल्वर पोम्पानो कम लवणता (5 से 35 पीपीटी) श्रिम्प काल्चर के लिए एक वैकल्पिक प्रजाति है।